अब पानी के लिए शुरू हुआ आंदोलन

जौनपुर : जलालपुर कस्बा में दस दिन से पेयजल की सप्लाई न होने से बाजार के लोगों का सब्र टूट गया। मंगलवार को महिलाएं अपने बच्चों समेत खाली डब्बा व बाल्टी लेकर सड़क पर आ गए। जल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। डा.परशुराम अग्रहरी ने कहा कि जल निगम की टंकी की सफाई नहीं होती है। इससे टंकी से दूषित जल आता है। अंकित गुप्ता, सुनीता देवी, शांति देवी आदि ने बताया कि दस दिन से पानी की सप्लाई बंद है। हम लोग इस प्रचंड गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं। कस्बे के ही सियाराम आदि ने बताया कि यहां के कर्मचारी मनमानी तरीके से पानी को बंद व चालू करते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि इससे संबंधित समस्याओं की शिकायत उच्चाधिकारियों से कई बार की गई लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता देवी, अलीम, नंदलाल अग्रहरी, चंदन अग्रहरी, दयाराम, मो.जहीर, हनुमान गुप्ता आदि शामिल रहे। 

Related

खबरें 4126709123435240789

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item