टीइटी संघर्ष मोर्चा ने विधानसभा का घेराव करने की दी चेतावनी
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4503.html
जौनपुर : टीइटी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सांकेतिक अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन न करने का राज्य सरकार पर आरोप लगाया। साथ ही शीघ्र आदेश का पालन न करने पर विधानसभा का घेराव करनी की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष शशंाक सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 25 मार्च को राज्य सरकार को प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 12 सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का आदेश दिया। जिसकी समय सीमा 17 जून को समाप्त हो जाएगी, किंतु अब तक आदेश के क्रम में सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं किया। इसे किसी कीमत पर हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार 72 हजार 825 टीइटी अभ्यर्थियों के साथ भविष्य के साथ अन्याय कर रही है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में चेतावनी दिया कि यदि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का ससमय पालन सरकार ने नहीं किया तो हम विधान सभा का सत्र के दौरान घेराव करने को बाध्य होंगे। राज्य सरकार द्वेष भावना से हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदर्शन के अंत में मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा।
सांकेतिक अनशन पर बैठने वालों में ओपी यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, लालजी बिंद, वरुण बिंद, सत्यकाम त्रिपाठी, ह्दय नारायण, अवनीश मौर्य, राजेश सोनी आदि शामिल रहे।

