बिजली आपूर्ति से त्रस्त शाहगंज की जनता धरने पर

शाहगंज (जौनपुर): दो शिफ्टों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी नागरिकों का धरना तहसील मुख्यालय पर जारी रहा। नागरिकों ने संघर्ष और तेज करने एलान किया है। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे एडीओ विद्युत भी असफल रहे। नगर पालिका परिषद के नामित सभासद श्यामजी गुप्ता ने कहा कि अधिकारी जनरेटर में आराम फरमा रहे हैं। जनता बिजली को लेकर परेशान हैं। बिजली की अघोषित कटौती से जनता त्रस्त हो चुकी है। भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हमारी मांग दो शिफ्टों में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति है। यदि मांगें नहीं मानी गई तो हमारा संघर्ष और आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार व गुरुवार को अनशन और अगर बात नहीं बनी तो शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान नागरिकों से मिलने विद्युत उप खंड अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव भी मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने नागरिकों को समझाकर धरना समाप्त करने का असफल प्रयास किया। धरना पर बैठे नागरिक दो शिफ्टों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग पर अड़े रहे। धरना में रामलीला समिति के अध्यक्ष सुनील जायसवाल, श्रेयांश गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजीव, आशीष अग्रहरी, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। 

Related

खबरें 4084230034650966093

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item