शाहगंज क्षेत्र के 500 घरों की बत्ती 10 दिन से गुल

जौनपुर : भीषण गर्मी व विद्युत दु‌र्व्यवस्था को लेकर लोगों में हाहाकार सा मचा हुआ है। विद्युत कटौती से क्षुब्ध जनता आंदोलित होने की राह है। शाहगंज क्षेत्र के 500 घरों की बत्ती 10 दिन से गुल है तो मड़ियाहूं के सदरगंज मोहल्ले में 48 घंटे से लोग पानी के लिए परेशान हैं। 30 मई की रात आई आंधी में शाहगंज क्षेत्र के गौल्हागौर में बिजली के दो खम्भे टूट गए थे। जिसकी वजह से गौल्हागौर के साथ ही साथ कुड़ियारी, गोड़िला व शिवपुर गांव में अंधेरा छा गया। प्रचंड गर्मी में लोग परेशान हो उठे हैं। चार गांव के 500 घरों के लोग गर्मी की तपिश में बिलबिला रहे हैं। उधर बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुख मोड़े बैठा है। अब ग्रामीणों ने परेशान होकर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के शाहगंज ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार विद्युत खंड अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव से वार्ता की गई। लेकिन वे जल्द ही समस्या के निबटारे की बात करके समस्या टाल देते हैं। अब लोग आजिज आकर सड़क पर उतरने को तैयार हैं। पंकज जायसवाल, सौरभ गुप्ता, डा.विजय बहादुर सिंह, राम नरायन गुप्ता व संदीप जायसवाल आदि ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। उधर मड़ियाहूं कस्बे के सदरगंज मोहल्ले में 48 घंटे से बिजली ट्रांसफार्मर जलने के कारण नहीं आ रही है। बिजली गुल होने के कारण बेलवा मार्ग की ओर रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए अपने बगल के मोहल्ले तक जाने को विवश हैं।

Related

खबरें 6194673253747287967

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item