पुनः शुरू किया जाय चीनी मिल
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_9645.html
शाहगंज (जौनपुर) : तहसील मुख्यालय में मंगलवार को किसानों ने पंचायत की। जिसमें सरकार से बंद पड़ी चीनी मिल को चलाने की मांग की। मांग से संबंधित 13 सूत्रीय ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसानों की एक आस चीनी मिल थी। इसको बंद करके किसानों के साथ धोखा किया गया है। चीनी मिल को चलवाया जाए। इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से किसानों की समस्याओं का निराकरण अधिकारी व कर्मचारी नहीं करते।
पंचायत में शारदा सहायक खंड 16 से निकलने वाले नाले सुइथाकला कटघर से एकडला तक सफाई की बात भी उठाई गई। इसके अलावा घड़रोज व जंगली सूअर को पकड़कर उन्हें अन्यत्र भेजने और किसानों की फसल हो रहे नुकसान को बचाने की मांग भी किया। संचालन तहसील अध्यक्ष पुद्दन राम बिंद ने किया। अंत में 13 सूत्रीय ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।
इस अवसर पर असरफीलाल, हरीलाल, राम कुमार, चितबहाल, शोभनाथ, बेचन, जगदीश, नान्हकचंद्र, ओम प्रकाश, सीमा, चिंता देवी, शोभावती, धर्मा देवी, हीरावती, अमरावती आदि उपस्थित रही।

