सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_7130.html
जौनपुर : जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। घायल नौ लोगों में दो की हालत नाजुक है।
सरायख्वाजा क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव के समीप मोटर साइकिल से असंतुलित होकर गिर जाने के कारण नगीना प्रजापति पत्नी बसंतू प्रजापति की मौत हो गई। एक अन्य घटना में जलालपुर बैंक के समीप 26 वर्षीय अज्ञात युवक अचेतावस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जौनपुर-केराकत मार्ग पर किरतापुर के पास स्कार्पियो के धक्के से मनीष कुमार राजभर घायल हो गए। मछलीशहर के खाखोपुर बाजार के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट जाने से प्रभावती (18), शेखा (28) व घायल हो गई। वहीं बरईपार चौराहे पर बस से उतरते समय पैर फिसल जाने से अतिमा (20) निवासी राजेपुर घायल हो गई।
मड़ियाहूं कोतवाली के सामने सुबह नौ बजे ट्रक की चपेट में आकर मोटर साइकिल सवार शेख प्रताप सिंह निवासी मौजीवैश का पूरा बड़ेरी घायल हो गए।
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के धर्मापुर बाजार के समीप बोलेरो के धक्के से टेंपो सवार केराकत क्षेत्र के तिल्लाकपुरा निवासी उदयराजयादव, शेखजादा निवासी मासूम घायल हो गए। जफराबाद के सीहीपुर गांव के समीप मोटर साइकिल असंतुलित होकर पलटने से राम पूजन व मोनू निवासी केशवपुर घायल हो गए।

