जौनपुर में झाड़फूंक के चक्कर में एक व्यक्ति की लाठी डण्डे से पीट पीटकर हत्या

 जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशो ने लाठी डण्डे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया । दिन दहाड़े  हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है । इस हत्या के पीछे झाड़फूंक का विवाद बताया जा रहा है । सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने दो लोगो हिरासत में ले लिया है
जौनपुर जिले के  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी हौसिला प्रसाद राय आज गांव के में झाड़ फूंक करने वाली राजभर बस्ती के एक महिला के घर गये हुए थे । वहा पर अज्ञात बदमाशो ने लाठी डण्डे से पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी । सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो एक खेत में खून से लथपथ हौसिला का शव मिला । हत्या के पीछे क्या राज है यह कोई नही बता रहा है लेकिन हौसिला के बेटे ने झाड़ फूंक का मामला बताया है । उसने महिला समेत 6 लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है ।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दिया है । 

Related

खबरें 4818850180891170809

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item