डीएम जौनपुर ने देखी विकास कार्यो की जमीन हकीकत , कदम कदम पर मिली खामियां

 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शाहगंज विकासखण्ड के वर्ष 2013-14 का राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम रसूलपुर का चैपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी तथा मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। मौके पर गांव में जाकर शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन भी किया। जिलाधिकारी ने जौनपुर से शाहगंज जाते समय मरम्मत की जा रही सड़क का निरीक्षण किया ।अधि0अभियंता लो.नि.वि. संजय गोयल ने बताया कि 11. 2 किमी0 सड़क 2.88 करोड़ की लागत से मरम्मत कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्णकर अवशेष सड़क के लिए भी आकलन तैयारकर शासन से धन की मांग की जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि खुटहन रोड से छताईकला-जमुनियां रोड खराब है। प्रमुख सचिव लो.नि.वि. को पत्र भेजकर मरम्मत कराने कराने को कहा। अधि0अभियंता विद्युत ए.के.मिश्र ने बताया कि इस गांव में वैद्य कनेक्शन मात्र 20 हैं। कैम्प लगाकर कनेक्शन दिया जाय तथा कटिया कनेक्शन वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाय।खण्ड विकास अधिकारी राम सजीवन यादव ने बताया कि 24 हैण्ड पम्प, 221 शौचालय, 08 लोहिया आवास गांव में है। चैपाल में सहा0अभियंता लघु सिचाई विजय कुमार यादव अनुपस्थित रहने एवं अवर अभियंता राजेश्वरी श्रीवास्तव द्वारा 6 काश्तकारों का निःशुल्क बोरिंग न कराने के कारण उनका वेतन रोकने तथा प्रकरण की जांच वी.डी.ओ. को आज ही करके के रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। वरासत एवं आय एवं जाति प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अन्दर कराकर पद्म सिंह उप जिलाधिकारी को गांव में ही वितरण करने का निर्देश दिया। मुख्य प्शु चिकित्साधिकिारी डा0 आई0ए0खान ने बताया कि 388 प्शुओं को टीका लगाया गया है।खाद बीज न मिलने की शिकायत पर मौके पर अनुपस्थित कृषि अधिकारी, उप निदेश , सम्भागीय कृषि अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया एवं उप जिलाधिकारी को छापेमारी कर खाद की कालाबाजारी रोकने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्जव, जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
        इसके पश्चात तहसील निरीक्षण में विभन्न अनुभाग नजारत, राजस्व अभिलेखागार, राजस्व वसूली, न्यायालय, 10 बड़े बकायेदारों  की सूची मांगी मौके पर न उपलब्ध कराने पर नाराजगी व्यक्त किया ।डब्ल्यू बी एन सुभाष चन्द उपाध्या को प्रतिकूल प्रविष्टि, ए0डब्ल्यू बी एन कृष्ण कुमार सिंह व होरीलाल को चेतावनी एवं उप जिलाधिकारी को एक सप्ताह में कार्य पूण कराकर रिपोर्ट देने को कहा। इसके बाद कोतवाली का निरीक्षण किया जिसमें सिपाही बैरक ,पुरूष बन्दी कक्ष सहित विभिन्न अस्त्र शस्त्रों के साथ ही अपराध रजिस्टर, गुण्डा, निगरानी, हिस्ट्रसीटर आदि रजिस्टरों का निरीक्षण किया। सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि हिस्ट्रसीटर की निगरानी बीट सिपाही भी करें तथा उनका जन्मतिथि का भी अंकन करें। सभी थानाध्यक्ष अपराधिधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पद्म सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सगीर अहमद,कोतवाल राजमोहन यादव उपस्थित रहे। 

Related

खबरें 5768030016970079998

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item