29 जून को दीवानी में लगेगा मेगा लोक अदालत
https://www.shirazehind.com/2014/06/29_26.html
जौनपुर। मृदुल कुमार मिश्र सिविल जज/सचिव ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार की अध्यक्षता में 29 जून को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत के साथ-साथ पूर्व की भांति लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में फौजदारी,राजस्व,चकबन्दी आदि सभी प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने-अपने लंवित वादों का निस्तारण 29 जून को आहूत लोक अदालत के माध्यम से करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें।

