अन्तर्राष्ट्रीय स्वापक औषधि दिवस पर निकली जागरूकता रैली

 जौनपुर। जनपद में गुरूवार को अन्तर्राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं अवैध व्यापार निषेध दिवस मनाया गया जिसके परिपे्रक्ष्य में जहां एक ओर जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन हुआ, वहीं दूसरी ओर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में जिला क्षय रोग चिकित्सालय से एक जागरूकता रैली निकली जिसको उपस्थित स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित लोगों ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यहां से निकली रैली नगर भ्रमण करते हुये कलेक्टेªट पहुंचकर सभा के रूप में समाप्त हो गयी जहां उपस्थित वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। रैली में शामिल महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं जो बीच-बीच में नारे भी लगा रही थीं। इस अवसर पर चेस्ट स्पेशलिस्ट डा. अतुल श्रीवास्तव, औषधि निरीक्षक रमाशंकर राम, अवकाशप्राप्त जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी एसके श्रीवास्तव, कर्मचारी संजीव सिंह, फार्मासिस्ट रणधीर यादव, क्लर्क सुहेल अहमद के अलावा सीएमओ आफिस, टीबी हास्पिटल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सम्बन्धित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

खबरें 9100357241365000440

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item