छात्राओं के लिये मार्शल आर्ट अनिवार्य करना सराहनीय कदम

 जौनपुर। सूबे में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं को देखते हुये सभी विद्यालयों में मार्शल आर्ट (आत्मरक्षा) का प्रशिक्षण देने का राज्य सरकार का निर्णय वाकई सराहनीय कदम है। कक्षा 6 से लेकर 12 तक की छात्राओं के लिये यह कला अनिवार्य कर देने से अभिभावक काफी प्रसन्न हैं। इसी को लेकर गुरूवार को हुई बैठक में कूंग फू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार का यह निर्णय महिलाओं का शोषण रोकने में जहां मील का पत्थर साबित होगा, वहीं हजारों बेरोजगार प्रशिक्षकों के लिये आजीविका का साधन बनेगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जैनू राम यादव ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। चेयरमैन केडी राम (पीसीएस) ने बताया कि यह प्रशिक्षण निजी, सहायता प्राप्त, सरकारी सभी स्कूलों में अनिवार्य है। इसके अलावा कुहेश जैसवारा, हरिकेश राम, प्रमोद जैसवारा, मनीष कुमार, नन्द लाल सरोज, शिवपूजन शास्त्री, छोटे लाल यादव, रामबचन यादव, श्रीराम यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त महिला खिलाड़ी कुमारी मंजू, प्रियंका भारती, गुडि़या, करूना रानी, वंदना निरंकारी, सुमन जैसल, सीमा निषाद, अंजली मौर्य, पूजा कुमारी, दीक्षा वर्मा, रीमा कुमारी, मोनिका भारती, बदामी देवी सहित अन्य महिला खिलाडि़यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जतायी।

Related

खबरें 7778436055159243645

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item