ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी युगल, दोनों की मौत
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_603.html
कौशाबी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पावन गाव के सामने आज सुबह एक
प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। ंसुबह लोग गाव से
बाहर निकले तो रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत शव देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिवारवालों के
साथ गांव के लोग भी इन दोनों के इस कदम से काफी आहत हैं।
मेदली का पुरवा मजरा पावन का संदीप शाक्य(18) पुत्र स्व. शिवबालक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। संदीप पड़ोसी गाव रकबर का पुरवा गाव की मोनी(17) पुत्री भान सिंह पटेल से प्यार करता था। दोनों के प्रेम के किस्से गाव में चर्चाएं आम थे। परिवारवालों को जानकारी हुई तो दोनों पर बंदिशें लगा दी गई। इससे प्रेमी जोड़ा आहत था। आज सुबह सुबह करीब पाच बजे दोनों घर से निकले और आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया। संदीप और मोनी ने पावन गाव के सामने रेलवे पटरी पर एक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन की टक्कर से दोनों के चीथड़े उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जाच-पड़ताल के लिए सीओ चायल भी मौके पर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि तीन दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। मंगलवार रात करीब आठ बजे सैनी कोतवाली के डोडापुर गाव के सामने एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।