गोरखपुर के बीएसए निलंबित , कई अधिकारियो पर गिरी गाज

लखनऊ । प्रदेश सरकार ने आखिर सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले गाज उन अधिकारियों पर गिरी है जो मुख्य सचिव आलोक रंजन के गोरखपुर दौरे में चिह्नित किए गए थे।
इस मंडल में विकास योजनाओं की धीमी प्रगति के जिम्मेदार 18 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गोरखपुर के बीएसए आरएस त्रिपाठी को निलंबित किया गया है। कुशीनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज के सीएमओ का तबादला गैर प्रशासनिक पदों पर किया गया है।
सरकारी मशीनरी के पेंच कसने में जुटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव आलोक रंजन को मंडल मुख्यालयों में जाकर समीक्षा करने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। 18 को मुख्य सचिव ने गोरखपुर व बस्ती मंडलों के विकास कार्योँ की समीक्षा की और फिर गोरखपुर में 'जनता दरबार' लगाया था। जनता दरबार में लोगों ने दो एसडीएम, तीन सीएमओ, गोरखपुर के बीएसए, बिजली विभाग, लोकनिर्माण विभाग, पंचायतीराज महकमे के अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें की थीं। सूत्रों का कहना है मुख्य सचिव ने शिकायतों की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराई।
गोरखपुर के बीएसए के खिलाफ मिली शिकायतों की तस्दीक हुई। जांच में खुलासा हुआ कि बीएसए मुख्यालय से गायब रहते हैं। कर्मचारियों, शिक्षकों की समस्या दूर करने और स्कूलों के बेहतर संचालन में उनकी रुचि नहीं है। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को लागू कराने में लापरवाह व मुख्यालय से गायब रहने के आरोप में कुशीनगर, संत कबीरनगर और महराजगंज के सीएमओ को गैर प्रशासकीय पदों पर स्थानांतरित कर दिया गया। इन अधिकारियों की चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने और विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया। बिजली, पीडब्ल्यूडी, पंचायतीराज, समाज कल्याण महकमे के कुछ अधिकारियों को भी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
-----
किसके खिलाफ क्या कार्रवाई
1-जय शंकर मिश्र, एसडीएम कुशीनगर, प्रतिकूल प्रविष्टि
2-वंश बहादुर वर्मा, एसडीएम महराजगंज, तबादला, प्रतिकूल प्रविष्टि
3-आरके त्यागी, नगर आयुक्त गोरखपुर, प्रतिकूल प्रविष्टि
4-आरएस त्रिपाठी, बीएसए, निलंबित
5-उमेश शुक्ला, प्राचार्य डायट, बस्ती, स्थानांतरण
6-वीके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता गोरखपुर, स्थानांतरण
7-डा.रहमत अली, हड्डी रोग विशेषज्ञ गोरखपुर, स्थानांतरण, विभागीय कार्रवाई
8-डा.हर गोविंद वर्मा, सीएमओ कुशीनगर, गैर प्रशासनिक पद पर स्थानांतरण
9-डा.बद्री विशाल ंिसह, सीएमओ, संतकबीरनगर, गैर प्रशासनिक पद और सुदूर क्षेत्र में स्थानांतरण
10-डा.रवि शंकर ंिसह, सीएमओ, महराजगंज, गैर प्रशासनिक पद पर सुदूर क्षेत्र में स्थानांतरण
11-डा.अरुण कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोरखपुर, विभागीय कार्रवाई
12-समरजीत यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी, बस्ती, स्थानांतरण एवं प्रतिकूल प्रविष्टि
13-विपिन राय, एसई, पीडब्ल्यूडी, दूरस्थ क्षेत्र में स्थानांतरण और प्रशासकीय कार्य से वंचित
14-आरपी चौधरी, एसई पीडब्ल्यूडी, देवरिया, चेतावनी व स्थानांतरण
15-सत्येन्द्र सिंह, तहसीलदार, गोरखपुर, मंडल के बाहर स्थानांतरण
16-अमरनाथ ंिसह, संयुक्त निदेशक उद्योग, प्रतिकूल प्रविष्टि
17-पीसी गुज्जर, एसई, समाज कल्याण, देवरिया, प्रतिकूल प्रविष्टि
18-रण विजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संत कबीर नगर-चेतावनी

Related

खबरें 7699192904734767879

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item