बिजली कटौती को लेकर किसान समाज पार्टी ने दिया धरना

जौनपुर। इस समय जबर्दस्त कट रही बिजली कटौती को लेकर किसान समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टेªट में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष के धरना-प्रदर्शन करने के बाद अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पहले धरनास्थल पर आयोजित सभा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव शैलेश सिंह सोलंकी ने कहा कि जनपद में बिजली आने का कोई समय निश्चित नहीं है जबकि यह निश्चित होना चाहिये। बिजली कटने से किसानों की सिंचाई में दिक्कत की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुये उन्होंने कहा कि जब किसानों को बिजली नहीं मिलेगी तो खेती नहीं होगी जिससे देश की जनता महंगाई की शिकार होगी। जनपद में 22 घण्टे बिजली मिले तो किसान, व्यापारी आदि सभी विकास करेंगे। अन्त में उन्होंने कहा कि मांग पूर्ण न होने तक इसी तरह धरना दिया जायेगा। इस अवसर पर वंश बहादुर सिंह, संतोष प्रजापति, ज्ञान प्रकाश सिंह, आलोक सिंह, शशांक सिंह, राजेश यादव, कृष्ण मुरारी शुक्ला, पवन सिंह मौजूद रहे।

Related

खबरें 839814778167026729

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item