पूर्व जिला पंचायत सदस्य अपनी बेटी के साथ छः वर्षो से करता रहा रेप
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_9409.html
वाराणसी. लोहता के कोटवा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाप ने पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मशार कर दिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुख्तार अहमद अंसारी अपनी ही बेटी को लगातार छह साल से हवस का शिकार बना रहा था। बेटी ने छह साल बाद हिम्मत दिखाकर पिता के खिलाफ आवाज उठाई है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इतना ही नहीं यह मामला इतना संगीन है कि पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने चार शादियां की हैं। पहली पत्नी ने उससे तंग आकर जहर खा लिया था। दूसरी पत्नी ने अपनी ही बेटी के साथ उसको आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पति की इस करतूत पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। तब उसकी बेटी की उम्र मात्र 13 साल थी।
बेटी ने बताया, '13 साल की उम्र से मेरे पिता मेरे साथ रेप कर रहा है। मां के सामने गलत काम किया करता था। मेरे खेलने की उम्र में वह मेरे शरीर से खेलता था। जान से मारने की धमकी देता था। शादी के बाद भी वह नहीं माने हमेशा मेरे साथ संबंध बनाने के फिराक में रहते थे। कई बार पति के न रहने पर मुझे घर पर बुलाकर मेरे साथ गलत काम भी किया। उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पति की वजह से थाने आकर सबकुछ बताने की हिम्मत जुटा पाई हूं।'

