मंदिर का पुराना पेड़ गिरा, गर्भवती महिला सहित दो जख्मी

  जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी (वन विहार मार्ग) पर सोमवार को अचानक एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति तो बाल-बाल बच गया लेकिन मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति घायल हो गये। इसके अलावा बिजली के खम्भे सहित आस-पास का क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया जिसके लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले में हनुमान जी का पुराना मंदिर है जिसके ठीक बगल में पीपल का बहुत पुराना पेड़ है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार आज अचानक वह गिर गया जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार ओम प्रकाश निषाद नामक व्यक्ति तो बाल-बाल बच गया लेकिन गर्भवती पत्नी को चिकित्सक के यहां से दिखाकर वापस घर लौट रहा व्यक्ति जख्मी हो गया। घायलों में राम आसरे पटेल निवासी राजापुर थाना मडि़याहूं एवं उनकी पत्नी गीता देवी है जो अपनी मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 62 एस-0107 से जिला मुख्यालय के अस्पताल से घर लौट रहे थे कि हादसे के शिकार हो गये। फिलहाल यह संयोग था, नहीं तो बड़ी जानमाल से इनकार भी नहीं किया जा सकता। इस घटना में बिजली का खम्भा, मंदिर का छत, सामने की दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी। बीच सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है जिसके चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।

Related

खबरें 2948234423009947403

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item