बेशर्म DGP बोले रेप रूटीन घटनाएं हैं

लखनऊ. यूपी में बलात्‍कार जैसे जघन्य अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 36 घंटों में रेप के पांच मामले सामने आ चुके हैं। ताजा वाकया तो और डराने वाला है, क्‍योंकि जिन पुलिसवालों पर सुरक्षा देने की जिम्‍मेदारी होती है, उन्‍हीं पर थाने में एक महिला से गैंगरेप का आरोप है। मामला हमीरपुर जिले का है, जहां एक महिला को रातभर बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया गया। उधर, मुरादाबाद में 16 साल की एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिवार ने उसके साथ रेप होने का आरोप लगाया है। इससे पहले बहराइच और बदायूं के अलावा राज्‍य में अन्‍य कई जगहों पर रेप के बाद शवों को पेड़ से लटकाने के मामले सामने आ चुके हैं। कुशीनगर में भी एक नाबालिग के साथ गैंगरेप करके उसे नहर में फेंक देने का मामला सामने आया है। इसके अलावा सीतपुर में भी एक बीस साल की लड़की ने ऑटो ड्राइवर समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया।
इस सब घटनाओं और यूपी की बद से बदतर होती सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच राज्‍य के टॉप पुलिस अधिकारी ने विवादास्‍पद बयान दे दिया है। यूपी के डीजीपी ने कहा कि रेप की घटनाएं रूटीन हैं। यूपी के डीजीपी एएल बनर्जी से जब रेप की घटनाओं पर सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'यह तो हर साल होता है, नॉर्मल रूटीन है। कानून और व्‍यवस्‍था से जुड़ी एजेंसियां इसीलिए ही हैं।' बनर्जी का कहना था कि रेप की घटनाओं में बढ़ोतरी नहीं हुई है, इतनी घटनाएं तो हर साल होती हैं। ऐसा बयान देने के बाद डीजीपी गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे। 

Related

खबरें 6545745165217434333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item