प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_6151.html
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि जिला संयोजक अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में शिक्षकों का पदोन्नत वेतन विसंगतियां दूर करनें के लिए विकल्प पत्र भरनें की प्रक्रिया शुरू करनें अवशेष मृतक आश्रितों प्रशिक्षण सीपीएड प्रशिक्षित अध्यापको को प्रशिक्षित वेतनमान देनें की मांग की गयी। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल नें बताया कि पदोन्नत हेतू आवश्यक औपचारिकता पूरी कर ली गयी है। 15 जून 2014 तक वरिष्ठता सूची प्रकाशन परीक्षण के लिए कर दिया जायेगा। इस बार पदोन्नत शासनादेश के अनुसार डायट परिसर में समस्त शिक्षकों के सामने की जायेगी। वेतन विसंगतियां दूर करनें के लिए विकल्प पत्र भरनें की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। मृतक आश्रितों के लिए निदेशालय सें अनुमति मांगी गयी है। अनुमति मिलते ही प्रशिक्षण शुरू कर दिया जायेगा। सीपीएड मामलें पर सचिव सें बात करके इसका निस्तारण किया जायेगा।
प्रतिनिधि मण्डल में वीरेन्द्र प्रताप सिंह ,सुनील यादव, साजेश सिंह, अखिलेश सिंह, बृजेश यादव, लाल साहब, यादव, प्रमोद दूबे ,रामदुलार यादव, राजेन्द्र यादव, शिवेन्द्र सिंह, प्यारेलाल समेत भारी संख्या में शिक्षक बन्धु रहे।