शिक्षा और जागरूकता से ही भारत तरक्की कर सकता है : मौलाना सफ़दर हुसैन
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_3442.html
जौनपुर । सदर इमामबाडा बेगमगंज स्थित जामिया इमाम जफ़र सादिक के सभागार में गुरूवार को आयोजित आल इंडिया एजुकेशनल कांफ्रेंस एवं मेघावी छात्र छात्राओ को पुरूस्कार वितरण समारोह में 700 मेघावियो को सम्मानित किया गया । इदारे बनी हाशिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध गुरुओ के साथ साथ कई राजनेताओ ने शिरकत कर मुल्क की तरक्की के लिए शिक्षा को ज़रूरी बताया । कांफ्रेंस में ही विश्व विख्यात शायरे अहलेबैत बानो सैदपुरी का मजमुए मर्सिया का भी विमोचन हुआ ।
सम्मान समारोह में धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कहा की शिक्षा और जागरूकता से ही भारत तरक्की कर सकता है । वर्तमान परिवेश में केंद्र एवं प्रदेश सरकार तालीम को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाये संचालित कर रही है । जो गरीब तबके के लोग है और शिक्षित होना चाहते है वो इन योजनाओ का लाभ लेकर अपना और समाज के भविष्य को बेहतर बनाने का काम करे ।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हनुमान सिंह ने कहा की आज दुनिया में वही कौम तरक्की करती है जो शिक्षित होती है इस लिए हमें चाहिए की अपने अपने समाज को शिक्षित करे ताकि ये लोग अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर सके । उन्होंने कहा की मौजूदा समय में तालीम हासिल करने के लिए धन की कमी नहीं है । ज़रूरत है केवल समाज को जागरूक करने की ।
मोहम्मद हसन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा की आज अगर समाज शिक्षित होगा तो समाज में व्याप्त कुरूतिया स्वतः ही समाप्त हो जाएगी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिराज मेहदी ने कहा की तालीम याफ्ता कौम ही तरक्की के सोपान पर पहुचती है । तालीम हासिल कर देश की सेवा करना मूल मकसद बनाना चाहिए । और जब हमारा समाज शिक्षित हो जायेगा तो उसको किसी के हाथो की कठपुतली नहीं बनना पड़ेगा । बल्कि खुद अपना भविष्य बनाने में सक्षम रहेगे । उन्होंने मेघावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए इदारे बनी हाशिम की प्रशंसा की ।
कार्यक्रम को आल इंडिया शिया जागरण मंच के कौमी अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी , मौलाना तहजीबुल हसन , नजमुल हसन नजमी ,डॉ कमर अब्बास ,रतन लाल शर्मा , वरिष्ठ बसपा नेता तनवीर हसन ,ख्वाजा शमशीर हसन , मिजऱ्ा जावेद सुलतान ने भी संबोधित किया । इस मौके पर मौलाना दिलशाद खान , मौलाना गुलाम बाकिर , फैसल हसन तबरेज़ ,मौलाना हैदर मेहदी , मीर बहादुर अली , असगर हुसैन जैदी , मधु भाई ,हैदर हसीन जैदी , समर हैदर अज़मी, हसनैन कमर दीपू , आरिफ हुसैनी के साथ भरी संख्या में लोग मौजूद रहे । अंत में बनिए इदारा धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।