थाने में दलित गर्भवती को लात-घूसों से पीटा

बदलापुर (जौनपुर) : सपा सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व कथित सम्मान के दावे की कलई गुरुवार को उस समय खुल गई, जब भरी भीड़ के बीच पुलिस ने एक दलित गर्भवती महिला की लात घूसों से जमकर पिटाई की। महिला की पिटाई से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने थाने व सीओ का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल को निलंबित कर उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। आरोप है कि ढेमा गांव में आबादी की भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जहां एक पक्ष की उर्मिला व गीता प्रार्थना पत्र देने थाने पहुंची। दोनों दलित महिलाएं आपबीती सुनाने लगी। इसी बीच झल्लाए पुलिस कर्मियों ने गाली देते हुए लात घूसों से उर्मिला की पिटाई कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही काफी अधिक संख्या में लोग पहुंच गए। घंटो थाने का घेराव किया। सुनवाई न होता देख पीड़िता ने लोगों के साथ सीओ जनार्दन तिवारी का घेराव किया। महिला ने चेतावनी दी कि कोतवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे निलंबित नहीं किया गया तो मैं अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगी। दलित महिला के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के मामले को सीओ ने गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर मामले की जांच कर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। जिस पर दलित पीड़िता के साथ लोग वापस लौटे। दलित महिला को लात घूसों से पीटे जाने के मामले में लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। सीओ के घेराव के दौरान कहा कि यदि दो दिन के अंदर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related

खबरें 8640467229624506034

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item