जनपद से 6 बाईपास बनाने के विरोध में प्रदर्शन 1 अगस्त को

 जौनपुर। भूमि अधिग्रहण विरोधी मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां जिला मंत्री इन्दू कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर स्थित जनपद जौनपुर में 6 बाईपास बनाने के शासन के अलोकतांत्रिक तरीके एवं कानून की बात करने वालों द्वारा किसानों के व्यापक स्तर पर विरोध के बावजूद भी जबर्दस्ती उनकी उपजाऊ भूमि को हड़पने के लिये फरमान जारी कर दिया गया है। ऐसी परिस्थिति में अब किसानों के समक्ष आंदोलन को तेज करने के अलावा कोई चारा नहीं है। इस दौरान सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि शासन के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सभी किसान अपने अस्तित्व एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिये तन, मन एवं धन से लगे रहेंगे। अन्त में बताया गया कि आगामी 1 अगस्त को जिला मुख्यालय पर जनपद के सभी किसान एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनायें। बैठक का संचालन इन्दु कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर मेवा लाल यादव, रामशरण पाल, राम गोविन्द सिंह, अमरनाथ दूबे, जमुना प्रसाद मौर्य, रवीन्द्रनाथ दूबे, नरेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक मिश्र, सुदर्शन नाविक, प्रवीण शुक्ल, श्रीपति सिंह, अनिल मौर्य, अशोक मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

खबरें 9147165509014890475

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item