अमर शहीद चन्द्रशेखर व लोकमान्य तिलक को किया गया याद

  जौनपुर। क्रान्ति के महान नायक अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का 108वां एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का 158वां जन्मदिन बुधवार को मनाते हुये उनके भक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के टाउन हाल में स्थित महानायक चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई बिग्रेड के कैडरों ने माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों के बीच वक्ताओं ने जहां उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला, वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाधर तिलक को भी याद किया गया। उधर कलेक्टेªट परिसर में स्थित क्रांति स्तम्भ पर श्री तिलक का श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महापुरूष जिन्होंने गुलाम देश की जनता को आजादी का अलख जगाया और आजाद भारत के रहनुमा अब भ्रष्टाचार को जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। इस अवसर पर मंजीत कौर, अजय सिंह, अनिरूद्ध सिंह, राजेन्द्र, लल्लू प्रसाद, पप्पू माली, अर्चना, वंदना, कविता, सरोज, उद्यम सिंह के अलावा संस्था के तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने टाउन हाल में स्थित चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तथा इसके साथ ही इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने आजाद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Related

खबरें 7419296429036386269

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item