सामान्य जाति के छात्रों के साथ सौतेलापन कर रही सरकार
https://www.shirazehind.com/2014/07/blog-post_9321.html
जौनपुर। छात्र नेता अमित श्रीवासतव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सरकार उन छात्रों पर ध्यान नहीं दे रही है जो ओवर ऐज हो रहे हैं। टीईटी में सामान्य जाति के लिये 70 प्रतिशत मेरिट निर्धारित किया गया है। शायद सरकार भूल रही है कि पहले 50 से 55 प्रतिशत से अधिक मेरिट नहीं आता था लेकिन अब 99 प्रतिशत मिलता है। सभी छात्रों को पिछड़ी जाति के लिये सरकार छूट देती है लेकिन सामान्य जाति के लिये कुछ नहीं। सरकार 99 प्रतिशत पर ध्यान दे रही है जबकि 55 प्रतिशत पर नहीं। इसे क्या कहा जाय- धांधली या पक्षपात। श्री सिंह ने कहा कि लोवर पीसीएस का परीक्षा वर्ष 2014 में हुआ लेकिन आज तक परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया। यदि इसी प्रकार धांधली की प्रक्रिया चलती रहेगी तो सरकार से लोगों का विश्वास टूट जायेगा। इसके अलावा विरेन्द्र मिश्र, राजू श्रीवास्तव सहित अन्य छात्रों ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि जितनी भी भर्तियां हुईं, उसके बाद मेरिट सामान्य जाति के लोगों की मेरिट घटनी चाहिये परन्तु सरकार ऐसा नहीं कर रही है जिससे इस जाति के छात्र/छात्राओं के समक्ष परेशानी सुरसा की तरह मुंह बाये खड़ी है। इस अवसर पर ब्रजेश पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, मिथिलेश वर्मा, अनिल यादव, सुनील सोनकर, राजू श्रीवास्तव, सुनील पाठक, तेज प्रकाश श्रीवास्तव, रिंकू मिश्रा, संजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, विजय सिंह, विरेन्द्र सिंह आदि छात्र मौजूद रहे।
