रविवार को दुकान खोलने की अनुमति के लिये डीएम से मिले दुकानदार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल रेडिमेड संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल बुधवार को नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्त के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर रमजान में पड़ने वाले 27 जुलाई दिन रविवार को खुलवाने के संदर्भ में वार्ता किया। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल नगर के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों ने कहा कि खरीददारों की परेशानी को ध्यान मंे रखा जाय जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त तिथि को सभी सामानों की दुकानों को खोलने का अनुमति प्रदान कर दिया। इस मौके पर संघ के महामंत्री संतोष सोंथालिया ने नगर के सभी टेªडों के व्यापारियों से अपील किया कि वे अपनी दुकानों को रविवार को खोलकर ग्राहकों की परेशानी को दूर करें। प्रतिनिधिमण्डल में पारसनाथ गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, संतोष सोंथालिया, इरफान अहमद, आशीष गुप्ता, वैभव प्रधान, यशपाल कुकरेजा, एसएच कादरी, राकेश सोंथालिया, सर्वेन्द्र सिंह, संजय अग्रहरि, विनीत अग्रवाल सहित व्यापारी शामिल रहे।

Related

खबरें 8508241494249221928

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item