एसपी आफिस में फरियादी महिला और महिला कस्टेबल में धक्का मुक्की, सनसनी

 जौनपुर। पुलिस आफिस में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक फरियादी महिला एक महिला सिपाही सें धक्का मुक्की शुरू हो गया। यह सीन देखकर वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी फरियादी सभी हतप्रद रह गये। फिलहाल सीओ सदर अल्का भटनागर ने किसी तरह फरियादी महिला को समझा बुझाकर मामले को शांत करायी।
मिली जानकारी के अनुसार जफराबाद कस्बे के निवासी मिनाक्षी नामक एक महिला का उससे पति सें किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह पति के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एसपी आफिस आयी हुई थी। वह एसपी से मिलकर अपना पीड़ा सुनाना चाहती थी। लेकिन कार्यालय में तैनात गीता नामक महिला कास्टेबल यह कहते हुए रोक दिया कि अभी साहब व्यस्त है थोड़ी देर बाद मुलाकात हो पायेगी। बस इसी बात को लेकर फरियादी महिला सिपाही से भीड़ गयी पहले तू तू मैं मैं हुआ उसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गयी शोर शराबा सुनकर अपने दफ्तर मैं से निकलकर सिओ अल्का भटनागर ने किसी तरह से महिला को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

Related

खबरें 8419802838683212559

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item