325 हज यात्रियों को लगाए गए टीके
https://www.shirazehind.com/2014/08/325.html
जौनपुर: नगर के अटाला मस्जिद पर बुधवार को आयोजित शिविर में हज यात्रा
पर जाने वाले 325 लोगों को टीके लगाए गए और पोलियो की खुराक दी गई। इस मौके
पर प्रशिक्षकों ने यात्रा संबंधित जानकारी भी दिया।
सीएमओ के निर्देश पर डा.गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने हज यात्रियों को मेनिन्जाइटिस व सीजनल इनफ्लुंजा के टीके लगाए गए और पोलियो की अतिरिक्त खुराक भी दी गई। प्रशिक्षकों ने हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया तथा यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी दिया।
शिविर में अलहाज हाजी अफजाल अहमद ने सभी हज यात्रियों से अपील की कि वह हज के समय देश, प्रदेश व जनपद में अमन व शांति के लिए जरूर दुआ मांगें। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्राचार्य डा.अब्दुल कादिर, सैय्यद आरिफ मोहम्मद, अहमद निसार, हाजी असगर अली, निसार अजीजुद्दीन, जावेद महमूद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अलहासज हकीम एएम नश्तर तथा संचालन शाह मोहम्मद तारिक ने किया।