बदमाशो ने लूटा शराब की दुकान

जौनपुर। खुटहन थाना  क्षेत्र के बनुआडीह बाजार में देशी शराब की दुकान से बदमाशों ने 5283 रुपये लूट लिया। मंगलवार की रात सेल्समैन को तमंचा दिखाकर दुकान में बदमाश घुसे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देशी शराब की दुकान पर तीन बदमाश रात 8.45 बजे पहुंचे। एक मोटर साइकिल लेकर बाहर खड़ा था। बाकी दो बदमाश दुकान के अंदर घुसकर दो शीशी शराब मांगा। सेल्समैन ने जैसे ही हाथ बाहर किया। एक बदमाश ने उसका हाथ पकड़ कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए दरवाजा खोलने को कहा। भयभीत सेल्समैन शैलेष ने दरवाजा खोल दिया। दोनों बदमाश दुकान के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए कैस बाक्स में रखा 5283 रुपया ले लिया। उन लोगों ने सेल्समैन को धमकी दिया कि दस मिनट के पहले चिल्लाओगे तो जान से मार डालूंगा। बदमाश रुपया लेकर मोटर साइकिल से शाहगंज की तरफ भाग गए। सूचना पाकर खुटहन थानाध्यक्ष शिवानंद यादव मौके पर पहुंच गए।

Related

खबरें 2517894838555513823

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item