शिक्षक संघ ने हड़ताल को दिया समर्थन
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_873.html
जौनपुर। विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चल रही पूर्वाचल
विश्वविद्यालय कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन बुधवार को भी जारी रही।
जिसको प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ व पूर्वाचल विश्वविद्यालय शिक्षक
संघ ने अपना समर्थन दे दिया। वहीं राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद सिंह ने
मुख्यमंत्री से वार्ता का भरोसा दिलाया। जिससे कर्मचारियों को काफी मजबूती
मिल रही है।
प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि उनका संगठन कर्मचारियों की हड़ताल का पूरी तरह से समर्थन करता है। सरकार को विश्वविद्यालय कर्मियों के 12 सूत्रीय मांगों को मानना ही पड़ेगा। जरुरत पड़ी तो पूरे प्रदेश के शिक्षक विश्वविद्यालय कर्मचारियों के साथ हड़ताल करने से भी नहीं गुरेज करेंगे। पूर्वाचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ प्रदेश सरकार हठवादी रवैय्या छोड़कर उनकी मांगों को मान ले। ऐसा न होने पर पूरे पूर्वाचल के शिक्षक शीघ्र ही हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।
इस मौके पर अध्यक्ष अमलदार यादव, महामंत्री श्याम त्रिपाठी, कृष्णकांत सिंह, रामसूरत यादव, हरीशचंद्र मौर्य, सुशील प्रजापति आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा.पीके सिंह कौशिक व संचालन रामजस मिश्र, रामजी सिंह ने किया।