बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में मीडियाकर्मियों से हुई बदसलूकी

 वाराणसी ।  पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय का उद्घाटन करने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उत्साही भाजपाइयों और कार्यालय प्रमुख शिवशरण पाठक ने मीडियाकर्मियों को हॉल से बाहर करना चाहा। उन्होंने अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के सामने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की।  प्रेस फोटोग्राफर ओपी मिश्रा ने जब इस बुरे बर्ताव को तस्वीरों में कैद करना चाहा तो कार्यकर्ता उन पर भी भड़क गए। खास बात यह है कि यह सारा वाकया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुआ। हालांकि, बाद में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बीच-बचाव करके कार्यकर्ताओं को नियंत्रि‍त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के साथ हुई बदसलूकी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी और भरोसा दिलाया कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। वहीं, वरिष्ठ पत्रकारों ने भी घटना की निंदा की है। 
मौके पर मौजूद एक अखबार के फोटोग्राफर प्रमोद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता मीडिया को हॉल से जबरन बाहर करना चाहते थे। वे उन्‍हें हॉल के अंदर की कवरेज करने से रोक रहे थे। प्रमोद के मुताबिक, वे इस हद तक उतर आए कि मीडिया के साथ हाथापाई शुरू कर दी। अमित शाह ने इशारे से मीडिया को अंदर आने को कहा, इसके बाद ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें आने दिया। एक अन्‍य हिंदी अखबार के फोटोग्राफर उत्पल ने बताया, 'कार्यालय प्रमुख शिवशरण पाठक ने हमें रोक लिया। उन्‍होंने कहा कि अंदर कोई कवरेज नहीं होगा। कुछ कार्यकर्ताओं ने  मुझे पकड़कर बाहर कर दिया।' उत्‍पल के मुताबिक, मीडियाकर्मियों के साथ जब बदसलूकी हो रही थी, उस वक्‍त अमित शाह हॉल के अंदर पूजा कर रहे थे।

Related

खबरें 7175215405505151093

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item