जौनपुर में पल्सर सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से उड़ाया
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_226.html
जौनपुर । सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास अज्ञात पल्सर मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गयी हैं। फिलहाल प्रथम दृष्टया लूट का मामला सामने आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव के निवासी अशीष मौर्या अपनी पत्नी का इलाज कराने जौनपुर जिला अस्ताल आया था। इलाज कराने के बाद करीब 10 रात को अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में बरगुदर पुल के पल्सर सवार बदमाशों ने उसे गोलीमार दी। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गये जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।