कई लोगों की ढहा दी गई चहारदीवारी
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_877.html
जौनपुर : त्यौहार की छुट्टियों के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत
बुधवार से फिर शुरु हुई। जिला प्रशासन की देखरेख में यह अभियान पालिटेक्निक
से डाकबंगला तक चला। नोक-झोंक के बीच जगह-जगह दर्जनों लोगों की चाहरदीवारी
को ढहा दिया गया। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
अभियान की शुरुआत करीब सवा ग्यारह बजे पालिटेक्निक चौराहे से हुई। बाएं तरफ चलते हुए यह वाजिदपुर तिराहे पर पहुंचा। जहां एक प्रतिष्ठित कालेज की बिल्डिंग को तोड़ने को लेकर नोक-झोंक हुई। आगे एक पेट्रोल पंप पर नेमप्लेट की होर्डिग हटाने को लेकर विवाद हो गया। संचालक द्वारा स्वयं होर्डिग्स हटाने की बात पर टीम आगे बढ़ गई। अतिक्रमण के अंदर लोगों के घरों की चहारदीवारी आने पर तोड़ दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन को नागरिकों के आक्रोश को भी झेलना पड़ा। अभियान टीम के साथ नागरिकों की भारी भीड़ रही। जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को समय-समय पर लाठियां भी भाजनी पड़ी।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट रामनरेश पाठक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव व पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।