
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में सैकड़ों महिला/पुरूष किसानों ने बुधवार को कलेक्टेªट परिसर में स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देने के उपरांत मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। किसानों, मजदूरों व गरीबों की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत के रूप में आयोजित धरनासभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव एवं संचालन आरपी सिंह ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जनपद में एक विशाल दुग्ध डेयरी फार्म खुलवाया जाय। कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाय। किसानों को विभाग द्वारा आम, शीशम, आंवला का पौधा निःशुल्क दिया जाय। पशु पालन के लिये किसानों को व्याज मुक्त ऋण दिया जाय। किसानों को 18 घण्टे बिजली दी जाय। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के ग्रामसभा सेमरी में प्रधान द्वारा 2011 से 13 तक मनरेगा एवं राज्य बिल के अन्तर्गत कराये गये सभी विकास कार्यों की गम्भीरता से जांच करायी जाय। सभी नहरों में पानी उपलब्ध कराया जाय। मुंगराबादशाहपुर से समस्तपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत करायी जाय। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार किया जाय। इस अवसर पर भैया लाल, राम प्रसाद, रामजीत, अशर्फी लाल, राजमणि, राजबली, शैलेश वर्मा, मेवा लाल, समर बहादुर, जगदीश, चित बहाल, माता प्रसाद, शिव प्रताप, हरि लाल, मीरा, संगीता, प्रेमा, सुषमा, निर्मला, चिंता, सविता, प्रमिला, लीलावती, धनदेई, गुलाबी, श्यामा देवी, लालदेई, हीरावती, चिंतामणि सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।