राज्यपाल व प्रमुख सचिव को छात्रों ने प्रेषित किया शिकायती पत्र

जौनपुर। विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं में सीट वृद्धि के सम्बन्ध में नौजवान छात्र कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला प्रशासन से मिला और राज्यपाल/प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के नाम से सम्बोधित शिकायती पत्र सौंपा। सौंपे गये पत्रक के अनुसार प्रदेश के सभी राजकीय एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं में सीट वृद्धि की जाय। समस्त कालेजों में प्रवेश के समय मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगायी जाय। छात्रों को उनकी उपाधि कालेजों में उपलब्ध करायी जाय जिससे उनको विवि का चक्कर न लगाना पड़े। आनलाइन छात्रवृत्ति फार्म भरने की व्यवस्था कालेज परिसर में कराने की व्यवस्था की जाय। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी राजकीय कालेजों में छात्रसंघ चुनाव कराया जाय। जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्र के नेतृत्व में पत्रक सौंपने वालों में अमित सिंह, राकेश मौर्य, मनीष उपाध्याय, अंकित शुक्ल, संजय पाल, प्रतेश चैरसिया, मोनू यादव, विवेक मिश्र आदि शामिल रहे।

Related

खबरें 6488431809256186878

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item