विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने लखनऊ प्रदर्शन के लिये भरी हूंकार

 जौनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की बैठक नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हाल के मैदान पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम मूरत यादव ने किया। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली के सम्बन्ध में 21 अगस्त को बेसिक शिक्षा निदेशालय में होने वाले धरना-प्रदर्शन पर चर्चा किया गया। साथ ही पुरानी पेंशन के बहाली हेतु शिक्षकों ने अपने संकल्प को दोहराते हुये अधिकाधिक संख्या मंे लखनऊ चलने की हूंकार भरी। अन्त में जिलाध्यक्ष श्री यादव ने आह्वान किया कि सभी शिक्षक बंधु जोश-खरोश से पुरानी पेंशन बहाली के सम्बन्ध में 21 अगस्त को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनायें। इस अवसर पर हेमंत पटेल, केके शुक्ल, निरंजन यादव, महेन्द्र यादव, बृजेश सिंह, शैलेन्द्र पाल, उदयराज, सुरेन्द्र पाल, अनिल यादव, क्षमा प्रसाद पाठक, लालचन्द भारती सहित उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो. असलम के अलावा अन्य शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4078763289388242814

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item