विवाह विच्छेद से हुआ पति-पत्नी के विवाद का निबटारा
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_499.html
जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अन्तर्गत स्थापित परामर्श एवं सुलह-समझौता केन्द्र के पीठासीन अधिकारी डा. दिलीप सिंह ने वाद संख्या 868/2012 प्रिया सिंह बनाम हरि नरायन सिंह अन्तर्गत धारा दहेज उन्मूलन अधिनियम अन्तर्गत थाना सिंगरामऊ का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विवाह विच्छेद से कर दिया। इसमें प्रथम पक्ष प्रिया सिंह पुत्री उदयभान सिंह निवासी भूला थाना सिंगरामऊ एवं द्वितीय पक्ष हरि नरायन पुत्र फौजदार निवासी हड़हा थाना लम्भुआ जिला सुल्तानपुर है। इस अवसर पर जूरी मण्डल के अध्यक्ष/जिला जज राकेश कुमार, सचिव/सिविल जज मृदुल मिश्र सहित अधिवक्ता विद्या प्रकाश सिंह, अटल बिहारी मिश्रा, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
