अपहृता लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

  जौनपुर। मडि़याहूं कोतवाली थाना पुलिस ने धारा 363 व 366 भादंवि के तहत पंजीकृत अभियोग के वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र लालजी सिंह निवासी टुडा थाना सराय ममरेज जनपद इलाहाबाद को मडि़याहूं रेलवे स्टेशन के निकट से अपहृता लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लगभग 17 वर्षीया अपहृता लड़की क्षेत्र के ही जमालापुर गांव की निवासी है। आरोप है कि पकड़ा गया युवक उसे बहला-फुसलाकर ले भागा था जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत है। इसको लेकर आरोपी की तलाश की जा रही थी कि बुधवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही करने के उपरान्त लड़की की सुपुर्दगी के लिये उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया तथा आरोपी को सम्बन्धित न्यायालय हेतु भेज दिया गया।

Related

खबरें 4416936798901044898

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item