विभिन्न मामलों में वांछित कई आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 जौनपुर। पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के निर्देशन में बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिये चलाये गये अभियान के क्रम में बुधवार को आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस ने कई वांछित आरोपितों को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया।
    आरक्षी अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खुटहन थाना पुलिस ने गौसपुर मजार के पास से अरमान पुत्र मसूद अंसारी निवासी नरी थाना अंशू जनपद प्रतापगढ़ को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से एक हाफ ब्लेड बरामद हुआ जिस पर पुलिस ने धारा 41/109 सीआरपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत करके चालान न्यायालय भेज दिया।
    इसी क्रम में मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने धारा 306 भादंवि के वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सेवा लाल गौतम ककड़ी रामपुर थाना मुंगराबादशाहपुर को गिरफ्तार कर लिया।
    इसी थाना की पुलिस ने क्षेत्र के प्रतापगढ़ तिराहे के पास से संदिग्ध अवस्था में टहल रहे तौफीक पुत्र मुन्ना निवासी हमीमगंज थाना फूलपुर जनपद इलाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से एक ब्लेड बरामद हुआ जिस पर धारा 41/109 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही जेल भेज दिया गया।
    उधर गौराबादशाहपुर पुलिस ने धारा 290 भादंवि के वांछित वारण्टी जग्गा सोनकर पुत्र लालचन्द्र निवासी खमिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ व धारा 290 भादंवि के वांछित वारण्टी दिनेश सोनकर पुत्र बिहार निवासी खमिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करके आवश्यक कार्यवाही करके जेल भेज दिया।
    पवारा थाना पुलिस ने धारा 323 व 504 भादंवि के वांछित वारण्टी दयाशंकर पुत्र बाबा निवासी सरावा थाना पवारा को गिरफ्तार करके आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त जेल भेज दिया।

Related

खबरें 7633951247824583142

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item