जनपद के हौंसलाबुलंद चोरों ने कई थानेदारों की उड़ायी नींद

  जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हौंसलाबुलंद चोरों ने बीती रात सेंध लगाकर नगदी सहित कई लाख रूपये के सामानों को पार कर दिया जिसकी जानकारी आज सुबह होने पर भुक्तभोगियों ने हल्का पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया। इन चोरियों ने जहां कई थानेदारों की नींद हराम कर दिया, वहीं कई नये थानाध्यक्ष को चोरों ने चोरी करके सलामी भी दे दिया।
सरायख्वाजा संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने अपना दस्तक देते हुये नये थानाध्यक्ष को सलामी देने के साथ ही अपने बुलंद हौंसला का परिचय भी दिया। बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कई गांवों में इधर बीच कई चोरियां हुई हैं लेकिन किसी का भी पर्दाफाश करने में पुलिस असफल नजर आ रही है। इसको लेकर लोगांे में आक्रोश देखा जा रहा है।
    रामपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाठर गांव के एक कच्चे मकान मंे सेंध लगाकर चोरों ने लाखों की सम्पत्ति पर हाथ फेर दिया जिसकी जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को अवगत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लाल बहादुर यादव के कच्चे मकान में सेंध लगाकर चोरों ने चांदी की करधन, पायल, सिकड़ी के अलावा घरेलू बर्तन, कपड़ा आदि पार कर दिया। चोरी की यह घटना बीती रात तब की है जब परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सोये थे। चोरी की जानकारी बुधवार को सुबह हुई तो पीडि़ता गेना देवी ने थाना पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया जिस पर पुलिसिया छानबीन व पूछताछ शुरू हो गयी। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया कि सूचना मिल रही है जिस पर जांच-पड़ताल की जा रही है लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। बता दें कि इस थाना क्ष्ज्ञेत्र में पिछले छः माह में अब तक छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 28 चोरियां हो चुकी हैं लेकिन एकाध को छोड़कर किसी भी चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस असफल नजर आ रही है।

Related

खबरें 3456326759140687145

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item