राम घाट से अतिक्रमण नही हटा तो चलेगा बुलडोजर
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_129.html
जौनपुर। नगर मजिस्ट्रेट रामनरेश पाठक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अल्का भटनागर के साथ रामघाट के रास्ते पर किये गए अतिक्रमण की वीडियोग्राफी करायी गयी साथ ही हल्का लेखपाल से 40 कड़ी की सड़क का दोनों तरफ चिन्हांकन कराके अतिक्रमणकारियों को सचेत किया कि 21 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तक सड़क पर रखे सामान,दुकान हटा लें अन्यथा बुल्डोजर से गिराया जायेगा साथ ही सारा सामान जब्त करके विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजा जायेगा।

