सामाजिक समता दिवस पर याद किये गये डा. भीम राव अम्बेडकर

जौनपुर। सामाजिक समता दिवस शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में परम्परागत से मनायी गयी जिसके मद्देनजर जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन करके संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा किया गया। विदित हो कि 6 दिसम्बर को डा. अम्बेडकर के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसके क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेत्री छाया यादव एवं ऋषिकेश श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में टीडीपीजी कालेज के सभागार के सामने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा रखकर सामाजिक समता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. यूपी सिंह, जिला प्रमुख डा. अजय दूबे, सह जिला संयोजक प्रशांत उपाध्याय, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय, डा. सरोज सिंह, पूर्व विभाग संयोजक विनीत शुक्ल, सत्यम् सिंह, प्रगति सिंह, ज्योति शुक्ला, राकेश वर्मा, वरूण सिंह, विमल, देवेश, नितेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर बैठक हुई जहां जिला सदस्यता प्रमुख सुशील उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि डा. अम्बेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष के साथ ही हिन्दू समाज को संगठित करने तथा देश को नयी दिशा देने में अहम् योगदान दिये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार 8, 9 व 10 दिसम्बर को सभी मण्डल प्रवासी अपने मण्डलों में प्रवास करके बूथ प्रवासी के सूची को सत्यापित करेंगे तथा 19, 20 व 21 को बूथों पर लगने वाले स्टाल के विषय में जानकारी प्राप्त करके मण्डल अध्यखों द्वारा स्थान तय करेंगे। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंकज मिश्र, मानिक चन्द्र सेठ, अंशुमान सिंह, संदीप तिवारी, डा. ज्योति दास, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, धर्मपाल कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8919753912244881068

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item