जनपद के होमगार्डों ने मनाया स्थापना दिवस

 जौनपुर। होमगाडर््स स्थापना दिवस पर शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ जहां उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में रूट मार्च किया। इसी क्रम में रंजन द्विवेदी पुलिस महानिदेशक/कमाण्डेंट जनरल होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ के प्रदत्त निर्देशों के अनुक्रम में सेंट जोसेफ कान्वेंट इण्टर कालेज लखनपुर में निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां 125 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। अन्त में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। वहीं वन विहार मार्ग पर महिला शक्ति दौड़ का आयोजन हुआ जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजेश त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, वकार अहमद, पंकज जौहरी, अब्दुल सलाम अंसारी, राजेन्द्र प्रसाद, शिव प्रसाद मिश्रा, मया प्रसाद मिश्रा, रत्ती लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

खबरें 3652848667032737196

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item