चोरों ने उड़ाया सोने-चांदी का सामान एवं नगदी

   जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान घाट में स्थित दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने सोने व चांदी के जेवर सहित नगदी को पार कर दिया जिसकी जानकारी दुकानदार को आज सुबह हुई तो उसने पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया। पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार बड़ी मस्जिद (आलमगंज) निवासी सुखसागर सोनी की हनुमान घाट में दुकान है जहां वह सोने-चांदी के आभूषण की कारीगरी करता है। बीती रात दुकान बंद करके स्वामी घर गया कि इधर मध्य रात्रि को चोरों ने 30 ग्राम पक्का सोना, 20 ग्राम कच्चा सोना, 2 जोड़ी सोने का टप्स, 2 लाॅकेट सोने का, 1 जोड़ी 15 ग्राम की चांदी सहित 45 हजार रूपये नगदी को पार कर दिया। चोरी की जानकारी दुकानदार को आज सुबह तब हुई जब वह रोज की भांति दुकान खोलने पहुंचा। उसके अनुसार दुकान के अंदर लगी रोशनदान की कुण्डी टूटी है तथा अंदर काउण्टर का दराज तोड़ा गया है। मामले की जानकारी होने पर हमेशा की तरह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना करके पुलिसिया छानबीन शुरू कर दी।

Related

खबरें 4933111304220306940

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item