मुंगरा पुलिस ने अपहृता को किया बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

   जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाने में दर्ज मुकदमे की धारा 363 व 366 भादंवि के की अपहृता नाबालिग अंजू को बरामद करते हुये उसे भगाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि नागालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी अभियुक्त मोईद्दीन पुत्र सुबराती निवासी रामपुर थाना मुंगराबादशाहपुर है। उसकी गिरफ्तारी आज दोपहर स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से हुई। उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के बाद उसे न्यायालय में भेज किया गया। वहीं दूसरी ओर अपहृता अंजू के 164 दप्रसं में बयान हेतु थाना पुलिस द्वारा सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल के लिये भेजा गया।

Related

news 1749316672495505764

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item