अहियापुर वार्ड में भ्रमण के साथ जनजागरण अभियान का प्रथम चरण पूर्ण
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_861.html
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मलेन के तत्वावधान में चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान का प्रथम चरण अहियापुर वार्ड के भ्रमण के साथ पूर्ण हुआ। वैश्य सम्मलेन के सदस्यों ने सुबह 7 से लेकर 9 बजे तक अहियापुर वार्ड के प्रत्येक घर में जाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों से जनजागरण अभियान के विषय में चर्चा की गयी। इस मौके पर कहा गया कि वैश्य समाज जागरूकता की कमी के कारण जुल्म, अन्याय, उत्पीड़न एवं शोषण का शिकार हो रहा है। देश के आर्थिक विकास में सर्वाधिक योगदान करने वाला यह समाज स्वयं के विकास में पीछे छूट गया है। आज समय की मांग है कि समाज संगठित होकर शोषण एवं उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करे। शिक्षित बनो, संघर्ष करो एवं जय वैश्य, जय भारत का नारा बुलंद करते हुये लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल, अशोक बैंकर, सुनील गुप्ता, राजनाथ गुप्ता, ध्रुव कुमार जायसवाल, आशीष चैरसिया, सुबाष बोरा, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय बैंकर, अजय गुप्ता, संतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार, अजयनाथ, आशुतोष, वेद प्रकाश, राजेन्द्र सेठ, विनोद मोदनवाल, जगरनाथ, विधान, आलोक, विजय कुमार, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।

