बौद्ध विहार में आयोजित हुआ एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन

जौनपुर। भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले बौद्ध विहार खलीलपुर-फूलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. पीएल गौतम उपस्थित रहे। इस दौरान पंचशील भन्ते सुमेद द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जिसके बाद मुख्य अतिथि डा. गौतम ने संगठन की समीक्षा करते हुये भगवान गौतम बुद्ध, बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर सहित अन्य महापुरूषों के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। अन्त में भन्ते अशोक जी के गत दिवस हुये निधन पर उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया। इस अवसर पर रमेश चन्द्र गौतम, डा. बलजोर बौद्ध, पल्टू राम एडवोकेट, सुरेश चन्द्र बौद्ध, जसवंत राव, डा. संतराव गौतम, अशोक रंजन, बाबू राम एडवोकेट, डा. राम किशोर आचार्य, मुंशी राम बौद्ध, डा. प्रमोद भारती, डा. रविन््रद बौद्ध, बखेरू राम, रामराज गौतम, जीतराम बौद्ध, उमाशंकर गौतम, सिकन्दर बौद्ध, डा. सांता प्रसाद बौद्ध, योगी राम बौद्ध, योगेन्द्र भारती, भुल्लन राम आदि मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता साहब लाल गौतम एवं संचालन दूधनाथ गौतम ने किया।

Related

news 5194883759173093968

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item