साथी की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार को कलेक्टेªट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया जहां समस्त विकास खण्डों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बताया गया कि सफाईकर्मियों को बीएलओ की ड्यूटी करते समय कई विकास खण्डों में मतदाता सूची से नाम गायब करने का आरोप लगाकर पीटा गया। मडि़याहूं में तो तब अति हो गयी जब अहमदपुर के प्रधान ने सहायक विकास अधिकारी के कमरे में बंद करके वीरेन्द्र गौतम नामक बीएलओ को पीटा। किसी तरह हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन अब दबाव बनाया जा रहा है। धरनास्थल पर आयोजित सभा को जिलाध्यक्ष संजय चैधरी, कर्मचारी नेता प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, अजय सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सीबी सिंह, मो. हनीफ, पारसनाथ यादव, राजेन्द्र यादव, प्रेमधर उपाध्याय, अच्छे लाल पाल, रामकेश यादव हिंच लाल यादव, राम आसरे मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। अन्त में अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरनासभा की अध्यक्षता संजय चैधरी एवं संचालन शिव कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर अशोक गौतम, हीरा लाल भारती, राम अजोर, पंकज यादव, विकास यादव, अंजनी मौर्य, पंचम बिन्द, कपिलदेव, विनोद यादव, अनिल यादव, केसरी प्रसाद, राम लाल, संजय यादव, जयराम चैरसिया, प्रीतम यादव, जगदीश गौतम, बसंत लाल यादव, मनोज यादव, मो. गुलाम, दिवाकर गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 2840021007001933301

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item