विवादित मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत

  जौनपुर। नगर के सिपाह मोहल्ला निवासी संतोष यादव ने सिपाह चौकी पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराते हुये विवादित मकान पर विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत किया। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त मकान का मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन विपक्षी अपने परिवार के साथ मिलकर उस पर अवैध कब्जा करना चाह रही है। हालांकि इस मामले में न्यायालय से स्थगनादेश भी बताया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी विपक्षी कब्जा करने को उतारू है। इस पर चौकी प्रभारी निशात जमा खां ने गम्भीरता दिखाते हुये निर्माण कार्य को रोकवा दिया लेकिन वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Related

news 4331950143578164877

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item