
जौनपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक भारत सिंह यादव द्वारा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी हिस्सा लिये जहां पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जनपद में शस्त्र लाइसेन्सधारी लोगों का शस्त्र जल्द से जल्द जमा करने तथा चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही कर पाबन्द करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश भी दिये गये।