साहित्य वाचस्पति डा. क्षेम का 93वां जन्मोत्सव दो को मनेगा
https://www.shirazehind.com/2015/08/93.html
जौनपुर। हिन्दी साहित्य के महान व्यक्तित्व, कुशल समीक्षक, छायावादोत्तर काव्य के गौरव शिखर साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम का 93वां जन्मोत्सव कलेक्टेªट स्थित पत्रकार भवन में 2 सितम्बर दिन बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे से मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजक समिति के महामंत्री व डा. क्षेम के पुत्र शशिमोहन सिंह क्षेम ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन हैं। कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने समस्त सम्बन्धित व बुद्धिजीवी लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।