निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से सैकड़ों लोग हुये लाभान्वित

   जौनपुर। जौनपुर-मडि़याहूं मार्ग पर स्थित रामदयालगंज बाजार के प्राथमिक विद्यालय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों लोग लाभान्वित हुये। सिद्धार्थ हास्पिटल द्वारा लगे शिविर में सर्जन डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ, बाल रोग विशेषज्ञ डा. लाजी प्रसाद, न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक पाठक, स्कीन रोग विशेषज्ञ डा. बीके यादव, डा. डीसी मौर्य, डा. राजेश त्रिपाठी, डा. भूपेश यादव, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डा. एके गुप्ता, डा. प्रिया पाटिल, डा. अनिल कुमार ने अपनी सेवा प्रदान किया। इस मौके पर डा. सिद्धार्थ ने बताया कि समय-समय पर गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर उचित परामर्श देते हुये दवा भी वितरण किया जाता है जिससे गरीब व असहाय मरीज लाभान्वित होते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में 2200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विरेन्द्र चैहान, गुलाब सिंह, राजेन्द्र सिद्धार्थ, ओपी यादव, उदय यादव, विनोद यादव, अच्छे सिद्धार्थ, मुन्ना सिंह, डा. एसबी पटेल, डा. धर्मेन्द्र कुमार, बंटी श्रीवास्तव, राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में आये लोगों के आभार राजू सिद्धार्थ ने ज्ञापित किया जबकि सभी सहयोगियों का स्वागत अनीता सिद्धार्थ ने किया।

Related

news 8450125508420681763

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item